रुड़की।भाजपा द्वारा प्रस्तावित आशीर्वाद यात्रा के जिला संयोजक विनय रोहिल्ला ने कहा कि आगामी 17 अगस्त से मुजफ्फरनगर से शुरू होकर यह यात्रा देहरादून पहुंचेगी।हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा तथा जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह आशीर्वाद यात्रा देहरादून,नैनीताल उधमसिंह नगर आदि जिलों में भी आयोजित की जाएगी।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है।
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता पूरे समर्पण एवं सेवाभाव से पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे मनोबल से संगठन का कार्य करता है।कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही आज पार्टी देश में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा व परवीण संधू,चेयरमैन डॉ.कल्पना सैनी,जिला महामंत्री आदेश सैनी,गौरव चौधरी, पवन तोमर,अमन त्यागी ने भी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,पूर्व राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह,कुंवर नागेश्वर सिंह, पार्षद विवेक चौधरी,अनूप राणा,रमेश जोशी,हरीश शर्मा,बृजेश त्यागी एडवोकेट,पार्षद वीरेंद्र गुप्ता,आकाश गोयल,सावित्री मंगला, रीना अग्रवाल,प्रतिभा चौहान,पार्षद धर्मवीर पिंकी,अलीम सिद्दीकी आदि बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप