February 9, 2026

Pradhan Express

News Portal

चोरी के माल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। 15/08/2021 को वादी हर्ष वल्लभ सकलानी पुजारी ग्रामदेवता पीपल चौक कोलागढ़ देहरादून द्वारा थाना कैन्ट पर आकर एक किता तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में उनके मंदिर में स्थित कमरे का ताला तोड़कर उनके अंदर से पानी की एक मोटर चोरी करने के संबंध में लाकर दाखिल किया प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली कैंट में धारा 457/380 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रभारी निरीक्षक कैंट महोदय द्वारा तत्काल टीम गठित की गई।

जिनके द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त सोहेल खान पुत्र इसरार खान निवासी पोस्ट ऑफिस के पास कौलागढ़ थाना कैंट देहरादून को चोरी किए गए मोटर के साथ गिरफ्तार किया गया जिसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
सोहेल खान पुत्र इसरार खान निवासी पोस्ट आफिस के पास कौलागढ़ देहरादून उम्र 19 वर्ष

बरामदगी का विवरण
01 अदद मोटर कीमत 20 हजार रुपये लगभग

पुलिस टीम
SI पिंकी पवॉर
SI गंगा प्रसाद जोशी
cl अरुण
cl हर्ष

चोरी के तत्काल खुलासे पर स्थानीय जनता द्वारा पुलिस टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई

news