धोखाधड़ी के मामले में अभियुक्त दिल्ली से गिरफ्तार
(चंद्र मोहन मल्होत्रा)
देहरादून। माह फरवरी 2021 में वादी हितेश सेमवाल पुत्र पारेश्वर प्रसाद सेमवाल निवासी लदाडी उत्तरकाशी द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर अज्ञात नम्बर से कॉल कर क्यू0आर0 कोड को स्कैन कर 90,000 रु0 की धनराशि के धोखाधड़ी के सम्बन्ध मे एक लिखित तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर तत्काल धारा 420 भादवि के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामला साइबर ठगी से सम्बन्धित होने के कारण अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु कोतवाली उत्तरकाशी व एस0ओ0जी0 उत्तरकाशी की एक संयुक्त टीम गठित की गई।
उक्त टीम द्वारा एक अभियुक्त रहीस खान को कल दिनांक 16/08/2021 को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
साक्ष्य के आधार पर उक्त अभियुक्त का *कोतवाली उत्तरकाशी पर पंजीकृत 70,000 रु0 की धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में भी संलिप्ता पाई गई है।
अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की जा रही है साथ ही अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
रहीस खान पुत्र इसव खान निवासी ग्राम बलराका पो0ऑ0 आलम शाह थाना व तहसील नगर जिला भरतपुर राजस्थान उम्र 39 वर्ष।
बरामद माल- 1 मोबाईल फोन व 2 सिम कार्ड
More Stories
1 शातिर वाहन चोर चढा दून पुलिस के हत्थे
मायूस चेहरों पर मुस्कान बिखेरता ऑपरेशन स्माइल
Street Crime की घटना का 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा