(चंद्र मोहन मल्होत्रा)
देहरादून। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, टिहरी सांसद राज्य लक्ष्मी शाह के अलावा तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। इसके अलावा डोईवाला के भानियावाला, छिद्दरवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।
आपको बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता बारिश में भी खड़े हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं साथ ही बारिश का लुत्फ भी उठा रहे हैं।

More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत