देहरादून। वर्ष 2015-16 में 11300 और वर्ष 2016-17 में 21916 बालिकायें रह गयी थी वंचित। 49.42 करोङ की शेष धनराशि अवमुक्त की जाएगी।
आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में घोषणा की कि वर्ष 2015-16 व 2016-17 में गौरा देवी कन्याधन योजना के लाभ से वंचित बालिकाओं, जिनके आवेदन प्राप्त थे, उन्हें सरकार द्वारा योजना का लाभ दिया जायेगा।
इसके लिये वांछित आवश्यक धनराशि की भी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2015-16 में 11300 बालिकाएं व वर्ष 2016-17 में 21916 बालिकाएं योजना के लाभ से वंचित रह गई थीं।
इस प्रकार कुल 33216 बालिकाओं को कन्याधन योजना का लाभ देने के लिये 49.42 करोड़ की शेष धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत