(चंद्र मोहन मल्होत्रा)
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटो कॉर्प लि.द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखंड को प्रदान की गई 13 एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए दिए गए इस सहयोग हेतु हीरो मोटो कॉर्प का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले चार सालों में राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। कोविड के दौरान विभिन्न संगठनों, संस्थाओं एवं समाजसेवियों का पूरा सहयोग मिला है।
इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के सीएसआर हेड भारतेंदु काबी, प्लांट हेड यशपाल सरदाना एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री