रायवाला । दिनांक-10/08/2021 को वादी दीपक कुमार पुत्र मनोहर सिंह पंवार नि0 प्रतीत नगर रायवाला के द्वारा एक तहरीर स्वयं व अन्य व्यक्तियों को अजय शर्मा निवासी हरिपुरकला द्वारा अपने दोस्त दीपक पाण्डेय व नीतू वर्मा के माध्यम से नौकरी के लिए 35-35 हजार रुपये लेकर दुबई भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने संबंधित दाखिल की। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0सं0 109/2021 धारा 420/120बी भादवि बनाम अजय शर्मा आदि पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकार ऋषिकेश को निर्देशित किया गया, जिनके पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला द्वारा अभियोग के निस्तारण के लिए टीम गठित कर रवाना किया गया।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
पुलिस टीम द्वारा अभियोग के सफल निस्तारण हेतु मुकदमा उपरोक्त में संदिग्ध व्यक्तियों के खातों/दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गयी तथा लोकेशन, निकलावकर सर्विलांस की मदद से दिनांक 19/09/2021 को अभियुक्तगण 01- दीपक चन्द्र सेमवाल उर्फ पाण्ड्ये उर्फ राहुल पुत्र वीरेन्द्र दत्त सेमवाल निवासी म0न0 5, गांव-पाली, पोस्ट-अंजनी सैण, कोटिपाली जनपद टिहरी गढवाल 02- नीतू वर्मा पुत्र श्री खेम सिंह वर्मा निवासी वार्ड न0 5 शिवपुरी कालोनी डाकपत्थर थाना विकासनगर, जनपद देहरादून को मय एक वाहन कार TUV-300 न0 DL10CG 8269 के साथ स्थान तीन-पानी पुलिया के पास रायवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम-पता अभियुक्तगण
01- दीपक चन्द्र सेमवाल उर्फ पाण्ड्ये उर्फ राहुल पुत्र वीरेन्द्र दत्त सेमवाल निवासी म0न0 5 गांव पाली पोस्ट अंजनी सैण, कोटिपाली टिहरी गढवाल
02- नीतू वर्मा पुत्र श्री खेम सिंह वर्मा निवासी वार्ड न0 5 शिवपुरी कालोनी डाकपत्थर, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?