February 10, 2026

Pradhan Express

News Portal

एस.ओ.जी. देहात द्वारा आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले को किया गिरफ्तार

 

ऋषिकेश। एस.ओ.जी. देहात द्वारा आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने वाला पार्षद पति (बुकी), मय लेपटॉप, टीवी, सैटअप बाक्स, रिमोट, चार्जर, सट्टा रजिस्टर, पैन, 05 मोबाईल फोन व सट्टे से प्राप्त नकद धनराशि 3400/- रूपये के साथ गिरफ्तार।

जन्मेजय कैलाश प्रभाकर खंडूरी” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जुआ अधिनियम के अंतर्गत क्रिकेट के आईपीएल मैचो पर ऑनलाइन जुआ खेलने व खिलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित कर उक्त संबंध में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान को सफल बनाये जाने हेतु प्राप्त आदेश/निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में एस.ओ.जी (देहात) प्रभारी ओमकांत भूषण द्वारा अपनी टीम व मुखबिर तंत्र को उच्च कोटि की पतारसी सुरागरसी करते हुए अवैध जुआ खेलने वह खिलाने वालों के विरुद्ध निम्नलिखित प्रयास किया गया।

पतारससी व सुरागरससी से प्राप्त संदिग्ध होटल व धर्मशाला आदि को लगातार चेक किया गया।
जुआ खेलने व खिलाने वाले व्यक्तियों के संबंध में सूचना एकत्रित की गई। जुंए में संलिप्त पुराने अपराधियों की सूची बनाकर उनका सत्यापन किया गया। उपरोक्त प्रयासों व उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आज दिनांक दिनांक 29 सितंबर 2021 की शाम को एस.ओ.जी (देहात) व कोतवाली ऋषिकेश की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेलवे रोड स्थित होटल द प्रेसिडेंट को चेक किया तो उसके कमरा नंबर 104 से दो व्यक्तियों को ऑनलाइन एप्लीकेशन के द्वारा लैपटॉप पर सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- विजेन्द्र कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी मानवेन्द्र नगर, बाल्मीकि बस्ती, ऋषिकेश

2- मनीष सेमवाल पुत्र हंसराज सेमवाल निवासी गली नं0 13, आदर्शग्राम, ऋषिकेश

बरामदगी विवरण

1- लेपटॉप
2- एल.ई.डी. टीवी मय रिमोट
3- सैटअप बाक्स मय एडॉप्टर
4- सट्टा रजिस्टर मय 2 पैन
5- 05 मोबाईल फोन
6- 01 जिओ इंटरनेटडिवाइस व
7- सट्टे से प्राप्त नकदधनराशि 3450/- रूपये

पूछताछ विवरण

पूछताछ पर अभियुक्त बिजेंद्र द्वारा बताया गया कि अंबेडकर चौक ऋषिकेश पर मेरी कपड़े की दुकान है। लोक डाउन रहने के कारण मुझे बहुत आर्थिक नुकसान हुआ है। जिस कारण मेरे ऊपर बहुत कर्जा हो गया है।

कर्जा चुकाने व जल्दी पैसा कमाने के लालच में मैंने ऑनलाइन सट्टे का काम शुरू किया है। जिसके लिए मैंने यू-ट्यूब से इसकी प्रक्रिया सीखकर, इसका ऑनलाइन सॉफ्टवेयर खरीदा। इसमें पैसा लगाकर सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों द्वारा मेरे पास एडवांस पैसा जमा किया जाता है। उसके बाद ही मैच के दौरान वह मुझे फोन के माध्यम से अपनी बोली लगाते हैं। जिसका विवरण मेरे द्वारा एक रजिस्टर में अंकित किया जाता है। मैंने एक सप्ताह पूर्व से ही यह काम शुरू किया है।

अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 487/21, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
दोनों अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

news