ज्वालापुर क्षेत्र में संचालित क्लीनिक में बच्चे की मौत के बाद हंगामा
हरिद्वार के उपनगर ज्वालापुर में ईदगाह के सामने आयशा क्लीनिक के नाम से संचालित मेटरनिटी होम की संचालिका के अनट्रेंड होने का खामियाजा एक युवा दंपत्ति को उस समय भुगतना पड़ा जब डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई घटनाक्रम के अनुसार ज्वालापुर के मोहल्ला कस्बा निवासी मसूद कुरैशी ने आयशा क्लीनिक में अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था।
बताया जा रहा है कि आज सुबह उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब डिलीवरी करा रही क्लीनिक संचालिका ने मसूद अहमद को बाहर आकर डिलीवरी के दौरान बच्चे के फंसने की सूचना दी और मसूद को लेबर रूम में बुलाया।बताया जा रहा हैं कि संचालिका के द्वारा डिलीवरी के दौरान बच्चे की गर्दन पकड़ कर बाहर खींचने की कोशिश की गई जिसके चलते नवजात शिशु की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर मसूद के परिजनों और क्षेत्र के पार्षद सोहेल कुरेशी सहित ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई नवजात की मौत से क्रोधित परिजनों के द्वारा क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया गया।
आपको बता दें कि क्षेत्र में इस तरह के कई क्लीनिक मौजूद हैं। जो बिना डॉक्टरों के चल रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग आंख बंद किए बैठा है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?