कॉपीराईट प्रकरण, पुलिस ने केबल संचालक के खिलाफ किया मुकदमा पंजीकृत
उत्तरकाशी। विगत सोमवार की सायं को एक व्यक्ति मनोज कुमार पुत्र स्व0 सोमनाथ निवासी आर0जेड0-18, द्वितीय तल इन्द्रा पार्क एस्कटेंशन उत्तम नगर नई दिल्ली द्वारा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर एक लिखित तहरीर दी गई जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि मै0 अलिशा डिजिटल केबल नेटवर्क नामक केबल नेटवर्क के संचालक मो0 नसीम निवासी अलीशा इलेक्ट्रॉनिक्स, गंगा बिहार कॉलोनी बाडाहाट रेंज भैरव चौक उत्तरकाशी के द्वारा जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड(जी0ए0इ0एल0) के पे-चैनलों का गैर वैधानिक तरीके से प्रसारण किया जा रहा है।
उक्त तहरीर के आधार पर मै0 अलिशा डिजिटल केबल नेटवर्क नामक केबल नेटवर्क के संचालक मो0 नसीम उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर तत्काल कॉपीराईट एक्ट की धारा 37/51/63/65/69 व 379 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया है। विवेचना में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप