लक्सर। रुड़की लक्सर प्राइवेट बस में बढ़े हुए किराए को लेकर नागरिकों में भारी रोष, बस यूनियन अध्यक्ष से की बढ़े किराए को तुरंत वापस लेने की मांग।
आपको बता दें कि लक्सर से रुड़की की दूरी मात्र 20- 22 किलोमीटर पड़ती है और इसका किराया ₹50 प्रति यात्री वसूला जा रहा है। जबकि लक्सर से हरिद्वार की दूरी 30-32 किलोमीटर होती है, यहां का किराया राजकीय परिवहन एवं प्राइवेट मेटाडोर द्वारा ₹45-40 रुपए प्रति यात्री वसूला जा रहा है। इस प्रकार लक्सर-रुड़की मार्ग पर ज्यादा किराया वसूली को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है।
इस संबंध में जब रुड़की- लक्सर रूट पर चलने वाली बसों के मालिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के दौरान कम यात्रीयों की प्रतिबद्धता के चलते किराया बढ़ाया गया था, जबकि अब बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ चुकी है। लेकिन लॉकडाउन के समय बढ़ाया गया किराया आज तक जारी है, इसके लिए बस यूनियन प्रबंधक से वार्तालाप कर शीघ्र ही यात्रियों की सुविधा के अनुसार किराया कम किया जाएगा।
ध्यान रहे कि रुड़की लक्सर मार्ग की दुर्दशा भी सुधर चुकी हैं और डीजल के मूल्य भी अब कम हो चुके हैं। इसलिए इस रूट पर चलने वाली बसों का किराया कम होना अति आवश्यक है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री