मंगलौर। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। कोरोना को लेकर आमजन भी चिंतित नजर आ रहा है। क्योंकि कोरोना की पहली लहर और दूसरे लहर में काफी जाने गई थी। कोरोना के प्रति प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके। मंगलौर के मोहल्ला किला मे कई सौ लोगो के कोरोना वेक्सिन लगाई गई।
मंगलौर में वार्ड नंबर18 के सभासद बाबू के आवास पर सुबह से ही वेक्सिन लगवाने वालो का तांता लगा हुआ था और शाम तक लगातार लोगो की भीड़ वैक्सीनेशन सेंटर पर लगी रही। वेक्सिन लगवाने वाले लोगो मे महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया इसमें क्षेत्रीय आशाओ की खास भागीदारी रही वही समाज सेवी इफ़्तेख़ार और पूर्व सभासद श्रीमती शाहनवाज ने भी क्षेत्रीय लोगो को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।
वैक्सीनेशन सेंटर पर पहली और दूसरी डोज़ लगाई गई और टीम ने इफ़्तेख़ार अहमद का सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आभार भी प्रकट किया।
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?