मगलौर में पत्रकारों ने जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
मंगलौर।देश के प्रथम सीडीएस वीर सपूत जनरल विपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका सहित 11 अफसरों की हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए मृतकों के लिए मंगलौर में पत्रकारों द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया, शहीद जनरल बिपिन रावत को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेस क्लब अध्य्क्ष अकील अहमद ने कहा कि देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद होना देश वासियो के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके कार्यकाल ने देश का सर गर्व से ऊंचा किया है।
ऐसे अधिकारी का हमारे बीच से चले जाना बहुत दुःखद है। श्रद्धांजलि के बाद सभी मीडिया कर्मी ने दो मिनट का मोन व्रत रखकर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा मे जुबैर काज़मी, अकील अहमद, शमीम अहमद, अनिल सैनी, राहुल सैनी, गगनदीप, मुकेश गोयल, फ़िरोज अख़्तर, रहीस अहमद, फ़िरोज खान, डॉअरशद, अशरफ, नीटू कुमार, नरेंद्र कुमार, अनुज आदि शामिल थे।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री