विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल महानगर ने की श्रद्धांजलि सभा
देहरादून। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल महानगर ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत व अन्य अधिकारियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संगठन ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि सभा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बकराल वाला स्थित मानस मंदिर कार्यालय पर हुई।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा देशभक्त वीरों की कमी देश को दिर्घकाल तक अनुभव होती रहेगी। सभी दिवंगत वीरों को शतशः नमन। उनके जाने से देश की तथा उनके परिवारों की अपूरणीय क्षति हुई है। हमारी तीनों सेनाओं के नायक CDS श्री बिपिन रावत सहित दर्जन भर जाबांजों को दुर्घटना ने हमसे छीन लिया। सम्पूर्ण देश स्तब्ध है। और इस दुर्घटना को देश विरोधी शक्तियों द्वारा नियोजित षड्यंत्र के तहत भी देखा जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल केंद्र सरकार से अनुरोध करती है कि इस दुर्घटना की हर बारीक से बारीक पहलू को मजबूती से विचार किया और इस दुर्घटना में कोई देश विरोधी शक्तियों का षड्यंत्र ना हो इसका आकलन गंभीरता से किया जाए । राष्ट्र के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। शोक सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं में बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा
विहिप महानगर अध्यक्ष दर्शन लाल भम्म, विभाग मंत्री राजेंद्र राजपूत, महानगर सह मंत्री श्याम शर्मा,अमर चौधरी विभाग समन्वय प्रमुख अनुज वर्मा, विहिप सेवा प्रमुख हरीश कोहली,महानगर संयोजक उमेश चांनना, सह संयोजक आशीष बलूनी, खंड संयोजक शिवालिक थापा व अन्य उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप