रूड़की के रहमतपुर ग्राम के ही ग्रामीण ने गाँव के पूर्व प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पर गाँव की ही सरकारी भूमि को कब्जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने इसकी शिकायत पर हाईकोर्ट में याचिका डालकर की थी जिसके बाद हाइकोर्ट के आदेश के बाद जाँच की कार्रवाई शुरू हो गयी है।
आपको बता दें कि गाँव के ही ग्रामीण नरेंद्र ने पूर्व प्रधान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शहीद पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहम्मद शहीद गाँव में लंबे समय प्रधान रहे हैं साथ ही साथ जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं । उनके द्वारा गाँव की पानी की निकासी के नाले की सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है साथ ही साथ गाँव में अन्य सरकारी भूमि पर भी कब्जा कर भृष्टाचार फैलाया हुआ है।
जिसकी शिकायत उनके द्वारा प्रशासन को भी की गई लेकिन इस पर कोई संज्ञान नही लिया गया जिसके बाद उनके द्वारा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका लगाकर कार्रवाई की माँग की थी जिसपर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर जाँच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी माँग है कि इस भूमि को कब्जामुक्त कराना चाहते हैं जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके क्योंकि उसमें पूरे गाँव का पानी जाता है। वही जांच के पहुँची टीम ने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री