मंगलौर। दुनिया के कई देशों में ओमिक्रोन वैरीअंट तेजी से फैल रहा है। भारत मैं भी ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों को ओमिक्रोन वेरिएंट से सतर्क रहने की सलाह दे रहा है ताकि इस खतरनाक वेरिएंट से बचा जा सके। भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिससे सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं ।जगह जगह चुनावी रैलियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों लाखों की संख्या में भीड़ जुट रही है।
चुनावी रैलियों में भीड़ को देखते हुए ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। देश के कई राज्यों में रात का लॉक डाउन लग चुका है लेकिन चुनावी रैलियों का आयोजन लगातार जारी है। शायद ओमिक्रोन वेरिएंट रात के समय में ही निकलता है वह चुनावी रैलियों में आने से डरता है । उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है और चुनाव की तैयारी जोर शोर के साथ चल रही है। राजनीतिक दलों के नेता उत्तराखंड का रुक कर रहे हैं। रैलियों का आयोजन किया जा रहा है और बड़ी संख्या में भीड़ भी जुट रही है इसको देखते हुए ऐसा लग रहा है मानो ओमिक्रोन वेरिएंट चुनावी रैलियों में जाने से डर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग इस खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट से लगातार आगाह कर रहा है कि भीड़ भाड़ में जाने से बचें क्योंकि ओमिक्रोन वेरिएंट तेजी के साथ भारत में बढ़ रहा है लेकिन राजनीतिक पार्टियों के नेता इस और कुछ भी ध्यान नहीं दे रहे हैं उनको सिर्फ और सिर्फ चुनाव नजर आ रहे हैं और आम जनता की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत