सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के सख्त एक्शन के चलते जनपद पुलिस द्वारा छोटे एवम बड़े कुख्यात अपराधियों पर संगीन धाराओं में कार्रवाई लगातार जारी है,कही से कही तक भी किसी अपराधी को बख्शा नहीं जा रहा है।पुलिस की इसी लगातार कार्रवाई के चलते अपर जिला मेजिस्ट्रेट-वित्त एंव राजस्व द्वारा आज 13 कुख्यात अपराधियों को गैंगेस्टर एक्ट के तहत छह महिने के लिए जिलाबदर किया गया है।आज सुबह अपर जिला मेजिस्ट्रेट-वित्त एवं राजस्व द्वारा जिन कुख्यात अपराधियों पर यूपी-3 की धारा गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गई।
उनमें मनोज उर्फ बान्दू पुत्र लच्छीराम निवासी मौहल्ला मुंगागढ-थाना मण्डी,नदीम पुत्र अनवर निवासी कमेला कालोनी-थाना मण्डी, सलमान पुत्र आसिफ निवासी टोपियां सराय-थाना मण्डी,जाॅनी पुत्र चमोल निवासी ग्राम चकहरेटी-थाना जनकपुरी,तरंग उर्फ तन्नू पुत्र मुकेश कुमार निवासी डीएम आवास के पीछे न्यू भगत सिंह कालोनी-थाना जनकपुरी, विपिन उर्फ बंटी पुत्र गजे सिंह निवासी गांव सरबतपुर-थानागागलहेडी,मदनपाल पुत्र घासीराम निवासी ग्राम दभेडाकला-थानाचिलकाना,जीशान पुत्र इस्लाम उर्फ सोनू निवासी ग्राम चौबारा-थाना फतेहपुर,रियाज पुत्र अब्दुल रहमान उर्फ मन्नी निवासी ग्राम चौबारा-थाना फतेहपुर,आसिफ पुत्र गुलजार निवासी ग्राम खुजनावर-थाना फतेहपुर,आशु पुत्र गुलजार निवासी ग्राम खुजनावर-थाना फतेहपुर,मारूफ पुत्र इमरान निवासी ग्राम खुजनावर-थाना फतेहपुर तथा मुस्तफा पुत्र यामीन निवासी ग्राम चौबारा-थाना फतेहपुर बताये गये है।
इन्ही आदेशों के साथ-साथ सभी 13 अभियुक्तगणों के लिए यह आदेश भी जारी किए गये है,कि वह केवल न्यायालय में अपनी विचाराधीन पेशी के दौरान ही सहारनपुर की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।आपको बता दें,कि इस समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के सख्त आदेश पर अपराधियों के विरूद्ध पुलिस की ताबडतोड कार्रवाई जारी है।
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?