March 3, 2026

Pradhan Express

News Portal

लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार । दिनांक 27-12-21 को कोतवाली मंगलौर क्षेत्रान्तगर्त वेदान्ता मेटरनीटी अस्पताल की दूसरी मंजिल पर तीन हथियारबन्द अभियुक्तो द्वारा लूट की घटना घटित करने के लिए अनाधिकृत प्रवेश किया एंव डा0 प्रीति अरोडा के पिता रमेशचन्द्र कालरा को बुरी तरह घायल किया ।
उपरोक्त घटना के सम्बन्ध मे वादिनी मुकदमा डॉ प्रीति अरोड़ा पत्नी विपुल अरोड़ा निवासी ओम विहार, वेदांता अस्पताल मंगलौर के द्वारा कोतवाली मंगलौर पर मु0अ0स0 1331/21 धारा 452, 394 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया । चूंकि घटना गम्भीर व दुस्साहसिक प्रकृति की थी जिसके शीघ्र व सफल अनावरण हेतू श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा स्वंय भी घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमेन्द्र डोभाल के निकट पर्यवेक्षण मे व क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया ।

कोतवाली मंगलौर पुलिस एव सीआईयू ग्रामीण टीम द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतू तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यो को विष्लेषण कर तीन दिवस के भीतर ही घटना उपरोक्त को अंजाम देने वाले चार अभि0गणो मे से तीन अभियुक्तो को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है पूछताछ पर प्रथम दृष्टया यह बात पता चली कि वादी मुकदमा के पति डा0 विपुल अरोडा के नजदीकी/ परिचित, प्रापर्टी डीलर परवेज निवासी पीरपुरा थाना मंगलौर ने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियो को बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया. उपरोक्त घटना मे अभी तक एक अन्य अभि0 पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा ।

गिरफ्तार अभि0गणो का आपराधित इतिहास है । उपरोक्त घटना के सफल अनावरण को लेकर वादी मुकदमा एवं स्वास्थय विभाग व स्थानीय जनता द्वारा भूरी – भूरी प्रशंसा की है एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय द्वारा घटना के अनावरण टीम को ईनाम की घोषणा की है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.परवेज पुत्र इकराम निवासी पीरपुर थाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार
2.शहजाद पुत्र अखलाक निवासी रामपुर थाना गंग नहर हरिद्वार
3.अफजाल पुत्र गफ्फार निवासी बिगना थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 1331/21 धारा 452/394 भाजवि बनाम परवेज आदि
2. मु0अ0स0 1339/21 धारा 3/25 आर्म अधि बनाम शहजाद को0 मंगलौर
3. मु0अ0स0 1340/21 धारा 3/25 आर्म अधि बनाम अफजाल को0 मंगलौर
4. मु0अ0स0 443/20 धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधि0 बनाम शहजाद कोत0 गंगनहर
5. मु0अ0स0 322/20 धारा174,148,452,323,32,504,506,308,326 भादिव बनाम प्रवेज-कोत0 मंगलौर
बरामद माल
1. दो अदद तमंचे एक जिंदा कारतूस 3 मोबाइल बैग एक पिट्ठू बैग
पुलिस टीम

 

news