April 26, 2026

Pradhan Express

News Portal

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ज्वालापुर विधायक ने की शिरकत

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ज्वालापुर विधायक ने की शिरकत

 बहादराबाद । भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ज्वालापुर विधायक ने शिरकत की। बहादराबाद में सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र स्लोगन के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमे ज्वालापुर विधायक सुरेश राठोर ने देव डोली की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्येक्रम में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी चुनावी मैदान में लगातार मेहनत करते हुए दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के द्वारा ज्वालापुर विधानसभा के क्षेत्र बहादराबाद स्थित राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में उड़ान खेले खेल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

उड़ान खेले खेल कार्यक्रम में नींबू चम्मच प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता, सहित अनेको प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया, जिसमे महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले महिला शक्ति मोर्चा संभालती नजर आ रही हें। इस दौरान ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली , भाजपा महिला कार्यकताओं सहित ज्वालापुर विधानसभा की सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

news