हरिद्वार । शिवालिक नगर 7 जनवरी दिन शुक्रवार को बीती देर रात शिवालिक नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है।
उन्होंने कहा की पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा षड्यंत्र कर 20 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब सीमा पर रोक कर रखा गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के साथ ऐसे व्यवहार को लेकर पूरे देश की जनता में रोष व्याप्त है और इस अपमान का बदला देश की जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस एवं षड्यंत्रकारियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने गृह मंत्री से मांग की है कि पंजाब में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सभासद रीना तोमर, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा के साथ अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?