हरिद्वार । विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और देवरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बिजनौर के मंडावर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने कोर्ट में शिकायत देकर बताया कि उसका परिवार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहता चला आ रहा है। आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद उसका निकाह परिजन ने युवक से करा दिया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी।
आरोप है कि पति के चचेरे भाइयों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद पति घर से गायब हो गया। इस दौरान वह मायके चली गई, तब पति ने फोन कर बताया कि वह दुबई चला गया है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित दो देवरों, सास, ससुर समेत अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?