लक्सर। नगर क्षेत्र के मध्य से गुजरने वाली मुरादाबाद- अंबाला रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास बनाए जाने की स्थानीय नागरिकों द्वारा वर्षों से मांग की जा रही थी,जिसे लेकर कुछ समय पूर्व दो बच्चों के रेल की चपेट में आने के बाद किए जा रहे व्यापारियों और स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा आंदोलन पर संज्ञान लेते हुए मुरादाबाद रेल मंडल डीआरएम और जिलाधिकारी हरिद्वार के आश्वासन पर बनायें जाना निश्चित हुआ था।उसी को लेकर स्थानीय जन-प्रतिनिधि द्वारा चुनाव आचार संहिता से 10-15 मिनट पूर्व ही रेलवे स्टेशन अधीक्षक और स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि ने अंडर पास निर्माण के लिए नारियल फोड़कर शुभारंभ करने का ऐलान कर दिया।
लेकिन बिना किसी नक्शे व टेंडर आदि के अचानक किए गए इस अंडरपास निर्माण के नाटक को स्थानीय जनता और व्यापारियों ने पूरी तरह नकार दिया है। इसी संबंध में आज तहसील व्यापार मण्डल के महामंत्री राजेन्द्रनाथ मेहंदीरत्ता द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई।जिसमे राजेन्द्र नाथ मेहंदीरत्ता ने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि आठ जनवरी में भारत सरकार निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लगाये जाने से कुछ समय पूर्व ही क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि द्वारा लक्सर में रेलवे अंडर पास का शिलान्यास कर दिया गया।जोकि महज एक चुनावी स्टंट मात्र है।
‘उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से आनन-फ़ानन में रेलवे अंडर पास शिलान्यास करना महज जनता को आकर्षित कर वोट लेने की राजनीति मात्र है।विगत 10 वर्षो से क्षेत्रीय विधायक बीजेपी के है,इन 10 वर्षों में उनके पास कोई विशेष उपलब्धि बताने को नही थी। अब जब चुनाव सर पर आ गए और क्षेत्रीय विधायक द्वारा अपने खिसकते जनाधार और जनता के आक्रोश को भांपते हुए बिना पूर्व तय कार्यक्रम के आचार संहिता लगने के कुछ समय पूर्व ही रेलवे अंडरपास का शिलान्यास कर दिया गया।ताकि जनता को फिर से भ्रमित किया जा सके।परंतु जनता क्षेत्रीय विधायक को और उसके कार्यकलापों को भली-भांति समझ चुकी है। और इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है।
‘सभासद व जिला योजना सदस्य नाथूराम शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने अपने कार्यकाल में मात्र घोषणाओं के अलावा धरातल पर कोई काम नही किया है।यदि कोई काम किया है तो वह है अपने चहेतों के लिए नीति बनाकर उन्हें कार्य आवंटित करने, और लाभ पहुंचाने का।जिस तरह आनन-फानन में अंडर पास का शिलान्यास किया गया उससे साफ प्रतीत होता है कि क्षेत्रीय विधायक ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है।
पूरे देश ने कुम्भ कोरोना टेस्टिंग घोटाला देखा है।प्रदेश की जनता दोनों पार्टियों को सबक सिखाने जा रही है। उन्होंने कहा कि अंडरपास का निर्माण जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है यह कोई चुनावी स्टंट नहीं है 3 दिन में यदि वर्क-ऑर्डर की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई तो जनता को धोखा देने के लिए रेलवे अधिकारियों और स्थानीय विधायक और उसके प्रतिनिधि के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी।
‘प्रेस वार्ता में सदस्य जिला योजना व सभासद नाथूराम शर्मा, तहसील महामंत्री व्यापार मण्डल राजेन्द्र नाथ मेहंदीरत्ता, संजय नामदेव,प्रमोद कश्यप, आशीष अग्रवाल मौजूद रहे।
More Stories
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन
वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा