गैंगस्टर चला पुलिस के हत्थे देने जा रहा था किसी घटना को अंजाम
सहसपुर। थाना क्षेत्र का गैंगस्टर किसी अन्य आपराधिक घटना को अंजाम देने से पूर्व एक अवैध खुखरी सहित गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2022 के दृष्टिगत दिए गए आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना सहसपुर द्वारा थाने के समस्त उप निरीक्षक एवं कर्म. गणों को आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 चुनाव के दृष्टिगत निर्देशों से अवगत कराकर टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना की गई।
इसी क्रम में गठित टीम द्वारा दिनांक 18 जनवरी 22 को अभियुक्त जाबिर उर्फ जागीर को लांघा रोड ईट भट्टे के पास से एक अवैध खुखरी सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध अंतर्गत धारा 25/4 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त
जाबिर उर्फ जागीर पुत्र तसदुक निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री