नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले को हुई सजा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर अपराधियों के विरूद्ध थानो से लेकर न्यायपालिका तक सख्त
पठौडी बक्काल निवासी सन्दीप को हुई 8 वर्ष कठोर कारावास की सजा तथा लगा 30 हजार रूपए का अर्थदंड
सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर आजकल थानों से लेकर न्यायपालिका तक अपराधियों पर जबरदस्त एक्शन में है।उनके इसी सख्त एक्शन के चलते जनपद पुलिस एवम माॅनेटरिंग सैल भी थानों से लेकर न्यायपालिका तक अभियुक्तों को सजा दिलाने मे कामयाब साबित हो रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश पर थाना नागल पुलिस द्वारा लगातार की गई सख्त पेरवी के चलते कल देर शाम माननीय न्यायपालिका द्वारा अभियुक्त संदीप पुत्र इकराम निवासी ग्राम पठौडी बक्काल-थाना नागल को हुई 8 वर्ष कठोर कारावास की सजा तथा 30 हजार रूपए का लगा अर्थदंड।आपको बता दें,कि उक्त अभियुक्त सन्दीप द्वारा एक नाबालिग युवती को भगा ले जाकर उसका योन शोषण किया गया था।जिसका का एक मुकद्दमा दिनांक 30 जून 2016 को पंजीकृत करवाया गया था।थाना नागल पुलिस ने भी इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए उक्त मामले की जांच की तथा उक्त योन शोषण के मामले मे अभियुक्त संदीप के विरूद्ध आईपीसी की धारा 363/366/376 मे मुकद्दमा पंजीकृत कर तथा पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्त संदीप की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया था।माननीय न्यायालय में लगभग 6 साल तक लगातार चले इस मुक़दमे में कल देर शाम माननीय न्यायालय अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-13 ने अभियुक्त संदीप को 8 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा 30 हजार रुपए का लगाया अर्थदंड।हम आपको यह भी बता दें,कि एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर के कड़े निर्देश पर उक्त अभियुक्त को सजा दिलाने में माॅनेटरिंग सैल की भी एक अहम भूमिका रही।
हम आपको बता दें,कि इस वक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के सख्त निर्देश पर जनपद पुलिस अपराधियों पर जबरदस्त तरिके से भारी पड़ रही है।अपराधियों की थानो से लेकर न्यायपालिका तक सख्त पेरवी की जा रही है।
More Stories
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन
वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा