देहरादून। राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विकास गर्ग ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक सूचना डॉ रणवीर सिंह चौहान पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा पर कहा कि जहां प्रदेश के श्रमजीवी पत्रकार राज्य सरकार से छोटे छोटे विज्ञापनों के लिए गुहार लागतें हो ,वही एक अनजान पत्रिका जिसका वजूद भी संदेहपरस्त हो ,उसको सत्तर लाख से भी अधिक का विज्ञापन दिया जाना विज्ञापन घोटाला ही कहा जाएगा।
बेहतर होता थोड़ा थोड़ा धन राज्य के कलम के सिपाहियों को बाटा जाता उससे कई कलम वीरों का भला होता ।उन्होंने कहा कि इस विज्ञापन घोटाले के तार भा जा पा नेताओं से भी जुड़ें हैं ,चुनाव से कुछ समय पूर्व इस तरह का सत्तर लाख से अधिक का विज्ञापन जारी होना कई सवाल पैदा कर रहा है ।
उत्तराखंड के कई पोर्टल जिनसे कई कलम वीर जुड़ें हैं ,उनको भी सरकार ने ठेंगा दिखा दिया ,सरकारी धन के दुरप्रयोग का यह एक जीता जागता उदाहरण है ।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री