तो क्या मंगलोर सीट पर दिनेश पंवार करेंगे भाजपा की नैया पार
मंगलौर।जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनाव की सरगर्मियां बढ़ रही हैं। मंगलौर सीट पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने मंगलोर सीट पर अपना प्रत्याशी दिनेश पवार को बनाया है । मंगलौर सीट भाजपा के लिए टेढ़ी खीर साबित हुई है। 2017 के चुनाव में भाजपा तीसरे स्थान पर रही थी।
इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने काफी सोच विचार कर दिनेश पवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। दिनेश पवार के पिताजी यूपी के समय मंगलोर क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं। दिनेश पवार लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और जिला महामंत्री भी रह चुके हैं । मंगलौर सीट पर भाजपा के दर्जनों नेताओं ने दावेदारी की थी लेकिन भाजपा ने दिनेश पवार पर भरोसा जताया । अब देखने वाली बात होगी कि पार्टी द्वारा दिनेश पवार पर जो भरोसा जताया गया है उस पर दिनेश पवार खरा उतर पाते हैं या नहीं
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत