रामनगर विधानसभा से काँग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को टिकिट दिये जाने के बाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने अपना दर्द पहली बार कैमरे के आगे बयान किया है।वह पार्टी के द्वारा टिकट वितरण में किये गये नये प्रयोग से अचम्भित हैं।उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में मेरे अलावा भी कई ऐसे लोगो को टिकट नही मिला है।
जो पिछले पाँच वर्षों से अपने क्षेत्रों में काम कर रहे थे।पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचा रहे थे,उन्हें भारी समर्थन जनता का मिल रहा था, उन्हें टिकिट न देकर किसी ओर को टिकट दे दिया गया है।यह समझ से परे है।उन्होंने कहा कि पता नही पार्टी ने यह प्रयोग कौन से सलाहकार के कहने पर किया है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री