पटेलनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
देहरादून।कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 के परिपेक्ष्य मे लगातार थाना क्षेत्र मे मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्व अभियान चलाया जा रहा है,जिसके क्रम मे कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा, एक नफर अभियुक्त को 06.06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।
जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/ निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल व क्षेत्राधिकारी सदर श्री नरेन्द्र पन्त के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक श्री रविन्द्र सिह यादव द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया।
जिस के क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते दिनांक 29-01-2022 को एक व्यक्ति शाहरुख पुत्र जमीर निवासी हाल पता दानिस के मकान मे किरायेदार ब्राहमणवाला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून मूल पता निवासी मौहल्ला पठानपुरा नई बस्ती नजीवाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष को पीडब्लूडी ऑफिस के पास कबाडी बाजार कोतवाली पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
जिसके कब्जे से 06.06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हई । अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0-90/2022 धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को आज समय से मा0 न्यायलय मे पेश किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- शाहरुख पुत्र जमीर निवासी हाल पता दानिस के मकान मे किरायेदार ब्राहमणवाला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून मूल पता निवासी मौहल्ला पठानपुरा नई बस्ती नजीवाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण
1-अवैध स्मैक 06.06 ग्राम ।
More Stories
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन
वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा