देहरादून। उत्तराखंड में एकमात्र ट्रांसजेंडर राजनेता पूर्व राज्यमंत्री रजनी रावत समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में शामिल हुईं। रजनी रावत ने भाजपा के कार्यक्रम में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तारीफ की।
आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर अब कम ही दिन बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक दल तोड़फोड़ भी दलों में कर रहे हैं। मंगलवार को भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रजनी रावत ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान रजनी रावत में दूसरे दलों पर भी हमला बोला।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री