दिल्ली।केंद्र सरकार ने पत्रकारों को मान्यता देने के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के बनाए नियमों को पीआईबी की ओर से लागू कर दिया गया है। जिनके अनुसार पत्रकारों की मान्यता नीति की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत भारत की सुरक्षा, अखंडता, मानहानी और गंभीर अपराध में लिप्त पाए जाने वाले पत्रकारों की मान्यता स्थगित कर दी जाएगी।
पीआईबी द्वारा निर्देश दिए गए हैं, मान्यता प्राप्त पत्रकार सोशल मीडिया, सार्वजनिक, विजिटिंग कार्ड या लेटर हेड पर भारत सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं लिख सकते हैं। समाचार पोर्टल के संपादक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है, साथ ही वेबसाइट का भारत में पंजीकरण होना चाहिए। आपको बता दें विदेशी मीडिया के लिए काम करने वाले पत्रकारों को भारत में मान्यता नहीं दी जाएगी।
More Stories
दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार