मतदान की गोपनीयता भंग करने पर कनक धनाई पर मुकदमा दर्ज
ऋषिकेश। डॉ वीरेंद्र नाथ गुप्ता प्रभारी उड़नदस्ता 24-ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र सामान्य निर्वाचन 2022 ने कोतवाली हाजिर आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र बाबत 24 ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कनक धनाई द्वारा स्वयं को बूथ में मशीन के सामने खड़ा दिखाकर तथा ललित सक्सेना द्वारा वोटर सेल्फी प्वाइंट में VVPAT में कांग्रेस के प्रत्याशी जयेन्द्र चंद्र रमोला व हाथ का पंजा के निशान का स्लीप फेसबुक पर फोटो अपलोड कर मतदान की गोपनीयता भंग करने संबंधित दिया गया।
क्योंकि मतदान केंद्र बूथ पर इस प्रकार फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है| अतः प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उपरोक्त दोनों व्यक्तियों कनक धनाई एवं ललित सक्सेना के विरुद्ध कोतवाली हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या-96/2022 धारा- 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत