चम्पावत। उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। टनकपुर बस स्टेशन पर एक बेकाबू बस ने कहर बरसाया हैं। कई गाड़ियों को टक्कर मारी। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले यात्रियों से भरी बस को डरा धमका कर खाली करवाया। और उसके बाद बस लेकर फरार हो गया। कई वाहनों को रौंदता हुआ कमलपथ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे महाराणा प्रताप गेट पर पहुंचा। यहा बस ने पहले कार फिर ट्रक को टक्कर मार दी । हादसे में बस चालक और ट्रक में सवार चार मजदूर घायल हो गए । बताया जा रहा है कि बस को भगाने वाला रोडवेज का ही संविदा चालक था और एक महीने से चिकित्सा अवकाश पर चल रहा था । चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
टनकपुर बस स्टेशन पर एक बेकाबू बस ने कहर बरसाया
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत