August 31, 2026

Pradhan Express

News Portal

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हारे

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,उधम सिंह नगर के खटीमा सीट से चुनाव हार गए है। जहां पूरे उत्तराखंड में भाजपा की सरकार आने पर जश्न का माहौल बन रहा है ,वही खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस के भूवनचंद्र कापड़ी से 5180 वोटों से हार गए हैं।

मुख्यमंत्री का चेहरा बनाये जाने के बाद भी सीएम धामी का हार जाना कहीं न कहीं भीतरघात को भी दर्शाता है। अब देखना यह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का कोई नया चेहरा होगा या युवा मुख्यमंत्री के रूप में धामी पर ही दांव लगाया जाएगा।

उधर कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा पूर्व सीएम हरीश रावत भी लालकुआं से चुनाव हार गए हैं ।

news