April 26, 2026

Pradhan Express

News Portal

विधायक ऋतु खंडूरी बनी उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून। कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण राज्य की पांचवीं विधानसभा में अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगी। भाजपा ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। ऋतु खंडूड़ी भूषण विधानसभा अध्यक्ष बनने वाली राज्य की पहली महिला विधायक होंगी। वह पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री हैं। ऋतु खंडूड़ी भूषण चौथी विधानसभा में पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर सीट से विधायक थीं। इस बार उन्हें भाजपा ने कोटद्वार सीट से प्रत्याशी बनाया। अंतिम समय में टिकट मिलने के बावजूद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार सीट पर जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को पराजित किया।

तो वही शपथ ग्रहण के बाद यह जानकारी सामने आई कि भाजपा ऋतु खंडूड़ी भूषण को विधानसभा अध्यक्ष का पद सौंपने जा रही है। संपर्क करने पर स्वयं ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने पर वह नामांकन करेंगी।

news