August 31, 2026

Pradhan Express

News Portal

जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता

देहरादून। प्रदेश में सहकारिता विभाग की ओर से जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता उजागर होने और जांच शुरू होने के बाद पहली गाज चार जिला सहायक निबंधक (एआर) व चार महाप्रबंधकों (जीएम) पर गिरी है।

चारों एआर और तीन महाप्रबंधकों का तबादला कर दिया गया है, जबकि डीसीबी देहरादून की महाप्रबंधक का

सेवा विस्तार समाप्त कर दिया गया है। बता दें 
डीसीबी दून की जीएम का सेवा विस्तार समाप्त किया गया है

मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर शासन ने इस मामले की जांच शुरू कराई है, जांच प्रभावित न हो, इसको देखते हुए शासन की ओर से इन अफसरों को हटाया गया है। 

news