श्रीनगर। कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन ट्रक के पीछे ही फंस गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में तीन लोग सवार थे, जो घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिये बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 4.45 बजे पिकअप वाहन संख्या UK07CD0283 ने सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप सवार तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत