August 31, 2026

Pradhan Express

News Portal

विजिलेंस की टीम ने एक अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार। प्रदेश सरकार के लाख दावों के बावजूद सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून से आई विजिलेंस विभाग की विशेष टीम ने शनिवार दोपहर कनखल क्षेत्र के एक बिजली घर पर छापेमारी कर एक अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रिश्वत मांगने की शिकायत बीजेपी पार्षद ने की थी। टीम ने फिलहाल रिश्वतखोर अधिकारी को हिरासत में ले लिया है।

कनखल क्षेत्र में भाजपा पार्षद के भाई से बिजली कनेक्शन के नाम पर 20 हजार की रिश्वत मांगना ऊर्जा निगम के एसडीओ को भारी पड़ गया। शनिवार दोपहर देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसडीओ कनेक्शन के लिए चार महीने से पीड़ित को चक्कर कटा रहा था। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने बंद कमरे में घंटों तक एसडीओ से पूछताछ की गई। वहीं, इस कार्रवाई से ऊर्जा निगम कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।

news