प्रयागराज। कोई इंसान जब अपराध करता है. कभी-कभी अपराधिक जुनून में जानवर बन जाता है. अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए निर्मम हत्या करते हुए भी उसका दिल पसीजता नहीं है या रहम नहीं आता है. वही हत्यारा ऐसी स्थिति में फंस जाए उससे बड़ा डरपोक कोई नहीं होता और अपनी जान की भीख मांगता है।
प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या की खबर सामने आई है. एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है. हत्यारों ने माता-पिता के साथ तीन बेटियों को निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया. यह घटना प्रयागराज के नवाबगंज इलाके की है.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक राहुल तिवारी का उसके ससुराल वालों से जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था. वहीं, घर के बाहर एक कुल्हाड़ी भी पड़ी मिली है जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है।

धारदार हथियार से पूरे परिवार की निर्मम हत्या
पुलिस के मुताबिक, पत्नी और तीन बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले. उनकी गला काटकर हत्या की गई है. तो वहीं, पति का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला है.पति के शरीर पर भी हथियार के जख्म हैं. पुलिस इस मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है.
More Stories
पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल तक
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
एसएसपी किया परेड का निरीक्षण,स्वंय भाग दौड कर परखी कर्मियों की दक्षता