March 3, 2026

Pradhan Express

News Portal

फाटक बंदी को लेकर रेल प्रशासन के विरुद्ध कांग्रेस सेवा दल ने किया प्रदर्शन,

लक्सर। क्षेत्र के गांव खड़ंजा कुतुबपुर रेलवे फाटक संख्या 502/ बी पर रेल प्रशासन के निकम्मेंपन के कारण लगातार पाठक बंदी हो रही है।इस फाटक बंदी से आसपास के कई गांव के नागरिकों को भारी परेशानी पढ़ रही है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फाटक बंदी के विरुद्ध मौके पर प्रदर्शन करते हुए रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि 30 मिनट से लेकर 2.30 घंटे तक लगातार फाटक बंदी के चलते उन्होंने रेल प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के लिए लाइव वीडियो भी वायरल की। उन्होंने बताया कि गेटमैन संजीव कुमार से जब उन्होंने शिकायत पुस्तिका मांगी तो उसने शिकायत पुस्तिका फाटक पर उपलब्ध नहीं होने की बात कही।राजेश रस्तोगी ने फाटक बंदी के संबंध में रेल मंडल प्रबंधक मुरादाबाद से लगातार 5 बार मोबाइल से संपर्क करना चाहा मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

राजेश रस्तोगी ग्रामीणों के साथ लक्सर तहसील परिसर में पहुंचे और उप जिलाधिकारी गोपालराम बिनवाल के माध्यम से भारत सरकार के रेल मंत्री के नाम ज्ञापन पत्र प्रेषित किया, उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए रस्तोगी ने कहा कि आज लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस निकलने के बाद फाटक नहीं खोला गया जबकि वह स्वमं फाटक पर मौजूद थे,फाटक मेंन संजीव कुमार से बात करने पर पता चला कि अभी रायसी में एक ट्रेन खड़ी है, जब वह ट्रेन लक्सर पहुंच जाएगी तब स्टेशन मास्टर लक्सर से अनुमति लेकर ही फाटक खोली जाएगी, जब तक अनुमति नहीं मिलेगी तब तक फाटक नहीं खुलेगा। रेल प्रशासन के इस निकम्मेपन से आसपास के नागरिकों की गहरा रोष व्याप्त है।

जनता का यही रोष किसी दिन बड़े आंदोलन का रुप ले सकता है। इसलिए समय रहते रेल प्रशासन द्वारा फाटक बंदी की समस्या से जनता को निजात दिलाई जाएं। रस्तोगी ने रेल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बंदी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेसी सेवादल रेलवे फाटक पर धरना देंने के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, चौधरी लोकेश कुमार, सोनू पालीवाल,सोनू गुर्जर, राजेंद्र धीमान, मोहित सत्संगी, पदम सिंह चौहान, छबीला सिंह, सोनू सैनी, मोहन सैनी, बीना रस्तौगी आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने ज्ञापन पत्र लेकर आश्वासन दिया कि समय रहते माननीय रेल मंत्री को यह ज्ञापन पत्र भेज दिया जाएगा।

news