कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 01 अदद खुंखरी के साथ 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
देहरादून। पुलिस उप-महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे अवैध शस्त्र रखने/तस्करी एवं बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु जनपद पुलिस को आदेश निर्देश जारी किये गये है, जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल व क्षेत्राधिकारी सदर नरेन्द्र पन्त के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर रविन्द्र सिह यादव द्वारा अवैध शस्त्र रखने/तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु टीम गठित की गयी, जिसके क्रम मे पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग काला ग्राउण्ड कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र-20 वर्ष को 01 अदद नजायज खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-293/2022 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है , अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्त—
1-अभिषेक बर्सवाल पुत्र अर्जुन बर्सवाल निवासी म0न0 21 नियर गुलाटी स्वीटशॉप थाना पटेलनगर देहरादून उम्र-20 वर्ष ।
भियुक्त से बरामदगी का विवरणः—
01 अदद खुंखरी नाजायज ।
पुलिस टीमः-
1- कानि0 282 पदम सिंह कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2- कानि0 226 अनिल कुमार कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक