देहरादून। सत्र से पहले जिला अधिकारी हर हालत में तैयारी पूरी करने को लेकर जुटे हैं जिसको लेकर जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर पूर्व में आवंटित कार्यो की प्रगति समीक्षा की। कतिपय विभागों से अभी तक कार्ययोजना उपलब्ध न कराए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबधित अधिकारियों को फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून सत्र निकट है। बरसात शुरू हो चुकी है। इसलिए आपदा प्रबन्धन कार्यो में शिथिलता किसी भी हाल में बर्दाश्त नही की जाएगी।
स्तर से आपदा उपकरणों व सामग्री की डिमांड न मिलने, खाद्यान्न विभाग द्वारा सीमांत क्षेत्रों में राशन पहुचाने के लिए टैंडर न करने और स्वास्थ्य विभाग से गर्भवती महिलाओं का डेटा अभी तक उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदारों, जिला पूर्ति अधिकारी तथा एमओआईसी के वेतन आहरण पर रोक लगाने के साथ ही संबधित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत