March 3, 2026

Pradhan Express

News Portal

थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने इनामी अभियुक्त किया गिरफ्तार

थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने इनामी अभियुक्त किया गिरफ्तार

देहरादून। थाना क्लेमेंट टाउन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 184/17 धारा 323, 504, 506, 498A आईपीसी 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम मेअभियुक्त नितिन प्रधान पुत्र देवेंद्र प्रधान निवासी लक्ष्मीपुर उमेदपुर थाना प्रेमनगर जिला देहरादून जो लगातार फरार चल रहा था जिसको मसरूर घोषित करते हुए आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त पर ₹1000 धनराशि का पुरस्कार घोषित किया गया। तथा उक्त इनामीअभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया।

जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना क्लिमेंटाउन पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए पतारासी व सुरागरस्सी की गई जिसके दौरान दिनांक 05-05- 2022 को जानकारी प्राप्त हुई की उक्त इनामी अभियुक्त विदेश इराक से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंच डिटेन हुआ है जिस पर तुरंत थाना क्लेमेंटाउन पुलिस टीम द्वारा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

नाम पता अभियुक्त
नितिन प्रधान पुत्र देवेंद्र प्रधान निवासी लक्ष्मीपुर थाना प्रेमनगर जिला देहरादून उम्र 37 वर्ष

पुलिस टीम
1-दीपक कठैत थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन
2-उप निरीक्षक अरविंद पवार
3- कांस्टेबल 914 सुनील कुमार
4- कांस्टेबल 1233 कपिल कुमार

news