March 3, 2026

Pradhan Express

News Portal

कन्हैया मित्तल ने मधुर भजन से हरकी पौड़ी पर उपस्थित सभी दर्शकों को हिन्दुत्व का संदेश दिया

कन्हैया मित्तल ने मधुर भजन से हरकी पौड़ी पर उपस्थित सभी दर्शकों को हिन्दुत्व का संदेश दिया

 

हरीद्वार। विश्व प्रसिद्ध हरकी पौड़ी की देखरेख के लिए पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित संस्था श्री गंगा सभा की स्थापना के 106 साल पूरे होने पर गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया है। मां गंगा के अवतरण दिवस सप्तमी से इसकी शुरूआत की गई। कल गंगा महोत्सव का दूसरे दिन था । पहले दिन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरकी पौड़ी पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि स्वामी महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज और निरंजन अखाड़े के अध्यक्ष महराज रविन्द्र पुरी भी उपस्थित रहे।
हरकी पौड़ी घंटाघर के पास कार्यक्रम का पंडाल लगाया गया है। शाम की गंगा आरती के बाद भजन संध्या कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कन्हैया मित्तल ने भजन गाते हुए सभी हिन्दुओ को संदेश दिया की जाती में ना बटो सिर्फ और सिर्फ सनातनी बनो और कोई पूछे आपकी क्या जाती है तो कहना सनातनी हूँ उसी दौरान पंडाल में बैठे और खड़े सभी लोगों ने नृत्य किया और भजन का आनंद भी लिया।

मंगलवार दोपहर को भंडारे के आयोजन के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
साथ ही उन्होंने बताया कि श्री गंगा सभा ने गंगा महोत्सव मनाने की जो नई शुरुआत की है, उसमें आगे और भी भव्यता लाई जाएगी। आने वाले समय में इस कार्यक्रम में और भी नए विस्तार किए जायेंगे।

news