March 3, 2026

Pradhan Express

News Portal

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने की वारण्टियो की गिरफ्तारी

 

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु उनके विरुद्व सर्च अभियान चलाया जा रहा है,जिसके क्रम मे कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा एक नफर वारंटी को किया गिरफ्तार ।

जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं वाँछित अपराधियों/वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके अनुपालन मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय श्री नरेन्द्र पन्त के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर श्री रविन्द्र सिह यादव द्वारा फरार एवं वांछित अभियुक्तों/ वारटिंयो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई ।

जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन करते हुए प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए फरार वारंटियो/वाँछित अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है । इसी क्रम मे दिनांक 22-05-2022 को थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा एक नफर वारंटी जितेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र तानसेन निवासी 19/1 बाल्मिकी बस्ती संजय कालोनी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र-42 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया । जो कि लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था । अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्त-

जितेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र तानसेन निवासी 19/1 बाल्मिकी बस्ती संजय कालोनी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र-42 वर्ष ।

news