उत्तरकाशी: पुरोला में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी और भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच आपसी विवाद गहरा गया है।
विधायक दुर्गेश्वर लाल व एक अन्य के विरुद्ध तहरीर
उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने पुरोला थाने में विधायक दुर्गेश्वर लाल व एक अन्य के विरुद्ध तहरीर दी है। पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी का तहरीर मिली है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विधायक ने मिलने से मना कर दिया
उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 21 मई को नगर पंचायत पुरोला की ओर से अतिक्रमण हटाया। इस पर विधायक ने रात दस बजे विश्राम गृह में बुलाया, लेकिन रात का समय होने के कारण वह नहीं जा पाए।
22 मई की सुबह विधायक से मिलने गए तो विधायक ने मिलने से मना कर दिया और बाजार में मिलने के लिए कहा। मुख्य बाजार में उनके खिलाफ नारेबाजी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उपजिलाधिकारी ने आरोप लगाया कि विधायक समय-समय पर उनसे अवैध कार्य करने के लिए दबाव बनाते हैं।
वहीं पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश लाल ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने 21 मई को अतिक्रमण हटाने के नाम पर वैध मकान तुड़वाए हैं। साथ ही अपने पद और सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
More Stories
दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार