हरिद्वारमु। ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री इसके बाद ओम घाट पहुंचे, जहां उन्होंने पंचस्नान किया तथा देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये मां गंगा से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री यतीश्वरानन्द, श्री दिनेश जी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, श्री नितिन गौतम, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी श्री शेखर जुयाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
…………………
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत