भाजपा नेता विशाल मनवाल बने भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने भगवानपुर में हुए कार्यक्रम में सौंपा मनोनित पत्र।
डोईवाला। भाजपा समर्थक मंच (किसान मोर्चा) के सफलतम 5 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड में पूर्व युवा मोर्चा नेता विशाल मनवाल को भाजपा समर्थक मंच (किसान मोर्चा) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए आज एक सादे समारोह में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शार्प शूटर देवेंद्र सिंह चौहान ने मनोनित पत्र सौपा।
डोईवाला के भगवान पुर सन गांव में हुए कार्यक्रम में भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा ने उत्तराखंड में मंच का गठन करते हुए तमाम नेताओं को जिम्मेदारी देते हुए आशा जताई की मनोनित सभी नेता अब मंच को मजबूत करने के साथ भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री डीएस गुसाई, उत्तर प्रदेश भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एमएल प्रसाद ने भगवान पुर में हुए कार्यक्रम में विशाल मनवाल को प्रदेश अध्यक्ष मनोनित कर जिम्मेदारी देते हुए कहा कि अब उत्तराखंड के किसानों की आवाज़ बनकर विशाल मनवाल उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विशाल मनवाल में कहा की भाजपा का समर्पित सिपाही हूं और जो जिम्मेदारी मुझे पार्टी नेताओं ने दी है कोशिश करेंगे की पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।
कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान को फूल माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि पुनीत रावत, रमेश पंवार, नीतिन तिवारी, लेखराज सिंधवाल, अंकित, ऋतिक मनवाल, दीपक सोलंकी, सात्विक, घनश्याम आदि तमाम लोग मौजूद थे।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप