अमित शाह के नाम का वायरल पत्र फर्जी राधा रतूड़ी ने लिया संज्ञान
देहरादून। अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, श्रीमती राधा रतूङी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है।
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूङी ने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
गौरतलब है कि पीआईबी की फेक्टचैक द्वारा भी इस पत्र को फेक पाया गया है।
एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड मे सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) कार्यरत है । जिसका उदेश्य सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एंव गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से विश्लेषण कर वैधानिक एंव उचित कार्यवाही करना.. इस क्रम मे आज दिनांक 15.06.2022 को सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (SMIC) को एक पोस्ट प्राप्त हुई। जिसमे मा0 गृह मंत्री जी के लैटर पैड पर एक सशंय पैदा करने वाला पत्र लिखा गया था । इस पत्र की प्रथमदृष्टया जांच के उपरान्त प्रतीत होता है की गृह मंत्री के पत्र का रुपांतरण कर इस प्रकार से समाज मे कानून व्यवस्था बाधित करने हेतु भ्रामक सूचना प्रसारित की गयी है। इस क्रम मे एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा सुसगंत धाराओ मे अभियोग पजींकृत करने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है ।
मुख्यमंत्री ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से फर्जी पत्र वायरल होने से उत्तराखंड में सरकार से लेकर शासन तक हड़कंप मचा हुआ है। वायरल पत्र में किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लैटर पैड का इस्तेमाल किया गया है।
इस वायरल पत्र का संज्ञान आते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत निर्देशित किया कि उपरोक्त फर्जी पत्र पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
जिसको एसटीएफ की ओर से गलत पाए जाने पर कार्रवाही की जा रही है।
More Stories
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन
वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा