कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट
मंगलौर।कावड़ यात्रा को सफल बनाने को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है। कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ियो को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो इसलिए पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही बरतना नही चाहते। कावड़ यात्रा के दौरान हाइवे और शहर में मीट की दुकानें पूरी तरह बंद रहेगी। मंगलौर नेशनल हाइवे पर बने सभी होटलों ढाबा व रेस्टोरेंट स्वामियों की कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बैठक आयोजित कर कहा कि रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों का सत्यापन कराया जायेगा।
कावड़ यात्रा के दौरान सभी ढाबों पर केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा जायेगा। होटलों के बाहर सभी खाद्य पदार्थो की रेट लिस्ट लगाना भी अनिवार्य है। सभी ढाबों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए। कावड़ यात्रा के दौरान शहर व मार्गो पर बनी सभी मांसाहारी व्यंजन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कावडियो के साथ अभद्रता करने वालो के खिलाफ भी पुलिस द्वारा कड़ी करवाई की जाएगी।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत