सेना और ग्रामीणों के मध्य बंद पड़े रास्ते के विवाद को लेकर राज्यपाल से मिले विधायक ख़ानपुर
देहरादून। खानपुर-सेना और ग्रामीणों के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर आज वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक खानपुर उमेश कुमार उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.)
से मिले और उन्हें भंगेडी गांव स्थित विशंभर गेट और चीमा गेट सेना के द्वारा बंद किए जाने से एक लाख से ज्यादा की आबादी को होने वाली समस्या से अवगत कराया। इस संबंध में विधायक खानपुर उमेश कुमार शर्मा के द्वारा राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें सेना के द्वारा रास्ता अवरुद्ध करने से कई गांव और कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही ज्ञापन में मांग की गई है कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकाला जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत हो सके। इस संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं विधायक खानपुर को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इस मामले में संज्ञान लेकर आधा दर्जन गांव में निवास करने वाली एक लाख की आबादी को राहत दिलाने का काम करेंगे। हालांकि भंगेड़ी रास्ते के विवाद का मामला उमेश कुमार द्वारा विधायक बनने से पूर्व की रक्षा राज्य मंत्री तक पहुंचाया जा चुका हैं, वहां भी रक्षा राज्य मंत्री द्वारा उस वक्त भी केवल आश्वासन ही दिया गया था,एक बार फिर इस रास्ते के विवाद को विधायक द्वारा उत्तराखंड शासन स्तर पर उठाया जा रहा है।
वहीं केंद्र सरकार सेना सुरक्षा का हवाला देते हुए सैन्य क्षेत्र से सटे किसी भी मार्ग पर नया निर्माण कराने के पक्ष में नहीं है।जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उनका यही पुराना रास्ता है, इसलिए सेना को ग्रामीणों के आवागमन में किसी तरह का अवरोध पैदा नहीं करना चाहिए।
More Stories
चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
किडनैपिंग और फिरौती का खेल, चंद घंटों में ही पुलिस की गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन